फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अप्रैल में ही जेठ जैसी तपिश, सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 42 पर पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। कड़क धूप और गर्मी के चलते पारा सामान्य तापमान को पार कर तीन डिग्री अधिक पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार की अपराह्न करीब तीन बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के मध्य में जिले का औसतन तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस है। इधर, चार दिनों से तापमान में रोजाना वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार को सुबह हल्के बादल छाने से धूप मद्धिम रही लेकिन पुरवा हवा चलने से चिपचिपाहट भरी गर्मी रही। दोपहर बाद गर्म पछुआ हवा चलने लगी, इससे बदन झुलसने का एहसास होने लगा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया।
चार पहिया वाहन से ही लोग आते-जाते दिखे। बहुत जरूरी काम से ही लोग बाइक, साइकिल और पैदल बाहर निकले। दोपहर में रोडवेज पर आवाजाही कम रही। गर्मी के चलते यात्री भी सुबह-शाम ही यात्रा करने में अपनी भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें