यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार और कड़ाई रहेगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं पर कोड अंकित कराने की व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मिलने वाली उत्तर पुस्तिका पर अलग-अलग कोड अंकित होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर भी लगाए जाएंगे।
उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने की शिकायत परीक्षाओं में शासन तक पहुंचती है, इस पर एसटीएफ को लगाकर शासन ने माफियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था। पिछली परीक्षाओं में कोड व्यवस्था से नकल रोकने का प्रयास सफल रहा। इससे इसे इस बार की परीक्षा में भी लागू किया जाएगा। केंद्र निर्धारण की तैयारी में विभाग जुटा है। साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए स्कूलों में मुकम्मल व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार की परीक्षा में वायस रिकार्डर से नकल तो कोड से उत्तरपुस्तिकाओं की हेराफेरी रुकेगी। विभाग के मुताबिक, रजिस्टर में रोल नंबर उत्तरपुस्तिका के कोड के साथ अंकित किया जाएगा। इससे किसी संदेह की स्थिति में रजिस्टर से मिलान कर गड़बड़ी पकड़ी जा सकेगी। कोडिग व्यवस्था से उत्तरपुस्तिका को बदलना संभव नहीं होगा। इस बार दो सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक कक्ष में लगाए जाएंगे। मकसद यह कि एक के खराब होने पर दूसरा चालू रहेगा। कोड अंकित उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों में भेजी जाएंगी।
ए और बी कापियों के पन्ने पर भी होगा कोड
आजमगढ़। वायस रिकार्डर व कोड की मदद से इस बार भी माफियों व नकलचियों की कमर टूटेगी। ए और बी उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर कोड लिखा होगा। क्रम संख्या के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों में पहुंचेंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल विहीन होगी। बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर कोड अंकित होगा। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वायस रिकार्डर लगाए जाएंगे।
डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।