आजमगढ़ के मंडलीय जिला अस्पताल में बुधवार रात लगभग 8:00 बजे एक और कोरोना संदिग्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई । उसे 18 मई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि मृत संदिग्ध को 18 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मरने वाला प्रवासी है और बाहरी प्रदेश से आया है। अभी मेडिकल कॉलेज की टीम मौके पर पहुंचेगी और आगे की प्रक्रिया शुरू की करेगी। इसके बाद ही अन्य जानकारी मिल सकेगी। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा। सोमवार रात को भी जिला अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई थी।