फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, तूफान और बारिश में सैकड़ों पेड़ गिरे

विज्ञापन
जहानागंज क्षेत्र में आंधी-बारिश से कई पेड़ गिरे। बिजली ठप। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जहानागंज। आजमगढ़ के जहानागंज विकास खंड क्षेत्र में आए आंधी तूफान अैर बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ गिर गए। क्षेत्र में सैकड़ों बिजली के पोल भी धराशाई हो गए। बिजली विभाग की मानें तो क्षेत्र में दो से तीन दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रह सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेज आंधी तूफान बारिश होने से सैकड़ों की संख्या में पेड़ पौधे गिरे तथा बिजली विभाग के अनुसार क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में खंभे गिरे और तार टूटकर तितर-बितर हो गए। जिससे बिजली दो से तीन दिन प्रभावित रह सकती है। रामपुर गांव में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ बीज गोदाम के ऊपर जड़ से उखड़ कर गिर गया। वहीं पीपल का पेड़ वहीं खड़े तीन आटो के ऊपर गिरा जिससे काफी नुकसान हुआ। बिजली विभाग के स्टेशन के संविदा कर्मी सूरज राजभर व प्रवेश कुमार ने बताया कि जहानागंज क्षेत्र में गोधरा टाउन परासी सब फिटर मिलाकर सैकड़ों की संख्या में गिरे तार टूटकर उड़ गए। काफी नुकसान बिजली विभाग का हुआ है। जिसको ठीक करने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। बाजारों में दुकानदारों के सामने से करकट हवा में उड़ गए।

जहानागंज क्षेत्र में आंधी-बारिश से कई पेड़ गिरे। बिजली ठप।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें