फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा

Thu, 12 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने शारदा तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस से जाम हटाने की कोशिस की तो महिलाओं से हाथापाई हो गई। बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस के जवानों ने लाठी भांजकर जाम करने वालों को खदेड़ा।
विज्ञापन


बताते चलें कि शहर के ठंडी सड़क पर स्थित मड़या मुहल्ले के प्रवेश द्वार पर देसी शराब की दूकान खुली है। मंगलवार को मुहल्ले के लोगों ने दूकान हटवाने की मांग करते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।

साथ ही ज्ञापन भी सौंपा लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज मुहल्ले के लोग दूसरे दिन बुधवार को भी भारी संख्या में सड़क पर उतर गए। इसमें पुरुषों से अधिक महिलाएं थीं।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जामकर्ताओं को समझा बुझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन जवानों से महिलाएं भिड़ गईं। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच झड़पें हुईं।

मामला बिगड़ता देख फोर्स बुलाई ली गई, भारी संख्या में पहुंचे पुलिस के जवानों ने लाठी पटकर सभी को खदेड़ दिया। मुहल्ले के सोनू निषाद, हेमंत, धीरज, लालमती, तारा देवी, विद्या, दुलारी आदि ने बताया कि जब तक शराब की दूकान मुहल्ले से नहीं हटेगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

 दूकान हटवाने के लिए हो रहे आंदोलन का नेतृत्व करने वाले वहां के सभासद मुखराम निषाद ने बताया कि शराब की दूकान पर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता है।

नशे में धुत लोग मुहल्ले में आने और जाने वाले लोगों के साथ झगड़ा करते हैं। साथ ही महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें