इसमें तीन दिनों तक छात्राओं को विभिन्न प्रकार की हस्तकलाओं का हुनर सिखाया जाएगा। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शशि श्रीवास्तव द्वारा संस्था की सचिव विभा गोयल को सम्मानित कर किया गया।
प्राचार्या डा. शशि श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से महाविद्यालय की छात्राओं को अपने अवकाश के समय का सदुपयोग करने और विभिन्न प्रकार की नवीन वस्तुओं के निर्माण में मदद मिलेगी।
संस्था की सचिव विभा गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है।