फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिता पुत्र समेत तीन की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
29 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास हादसा में हुई क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पिलर-254 पर बृहस्पतिवार की भोर करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। हादसे में मेरठ निवासी पिता विशेष और पुत्र अक्ष समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पत्नी, बेटा और बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन

कोहरे के कारण कार पीछे से ट्रक में टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी लोग कार से वाराणसी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और कोहरे को कारण बताया जा रहा है।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी विशेष अपनी पत्नी व बच्चों के साथ वाराणसी दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

मुबारकपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 254 पर कार कोहरे के कारण ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में अक्ष (10), विशेष (40) और पत्नी के ममेरे भाई नवनीत उर्फ सत्या (28) की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी डोली (31 वर्ष), बेटी अंशिका (14) और बेटा कार्तिक (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें