फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिजर्व पुलिस लाइन ने जीती ट्रॉफी, डीआईजी की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमगढ़। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में 15 दिसंबर से आयोजित चार दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खेले गए फाइनल मुकाबले में रिजर्व पुलिस लाइन की टीम ने डीआईजी की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में रिजर्व पुलिस लाइनकी टीम ने उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र की टीम को 3–1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेंस सिंगल फाइनल में विनेश सिंह ने अनीश मौर्या को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेंस डबल फाइनल में इंद्रजीत और कमलेश कुमार की जोड़ी ने रवि गुप्ता एवं बजरंगी बली पाल की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी शुभम तोदी, सीओ लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय, सीओ सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीउपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें