पीड़ित पक्ष ने बताया कि विपक्षी द्वारा भूमि को घेरने के लिए मापी कराई जा रही है। वहां रकबा कम होने के कारण विपक्षी द्वारा जब मापा जा रहा तो एक जरीब उसके खेत में आकर गिर रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि रकबा कम हो रहा तो सभी गाटेदारों में कम किया जाए, उसके गाटे से क्यों पूरा लिया जा रहा है। बताया कि इसे लेकर उसने कोर्ट से स्टे भी लिया है। इसके बाद भी पैमाइश गलत तरीके से कराई जा रही है। जिसके विरोध में उसके पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।
अधिकारी बोले
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। एक वकील का फोन आया था। इसे लेकर नायब तहसीलदार से बात करने पर पता चलेगा कि क्या मामला है। जहां तक रही बात थप्पड़ मारने की तो यह गलत है। यदि ऐसा कुछ है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम सदर आजमगढ़
भूमि की पैमाइश हो रही थी। उसी समय युवक ने पेट्रोल को अपने ऊपर डाल लिया। उसका शांतिभंग की धारा में चालान किया जाएगा। पूरी जानकारी नायब तहसीलदार ही बता पाएंगे। - प्रदीप कुमार मिश्रा, एसओ रानी की सराय