फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चुनाव से पहले वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों पर दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव से पहले शिक्षक संघ ने वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने प्रदेश मंत्री महेंद्र राय के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को पत्रक देकर पांच अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश मंत्री ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय से अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर ऐसी सूचनाएं मांगी जा रही हैं, जिन्हें शिक्षक मतदाता फार्म अग्रसारित करते समय ही लिया जाना चाहिए था।
निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है और 23 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई से शिक्षक मतदाताओं के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने के अधिकार पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मतदाता फार्म अग्रसारित करने की प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होनी चाहिए, क्योंकि फार्म उनके अग्रसारण के बाद ही निर्वाचन कार्यालय में जमा किए गए थे।
डीएम से मांग की गई कि डीआईओएस कार्यालय से मांगी जा रही ऐसी सूचनाओं पर रोक लगाई जाए और निर्वाचन कार्य में लापरवाही तथा आचार संहिता के उल्लंघन की जांच कर अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजाराम गौतम, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, विनय यादव, नागेंद्र कुमार, सुभाषचंद यादव आदि मौजूद रहे।
00
डीएम के यहां से पत्र आया था, जिसके क्रम में विद्यालयों से सूचना मांगी गई थी। शिक्षक संगठन जो आरोप लगा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं। - अजय कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें