फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया प्रभावित क्षेत्र से लिए पानी के सभी नमूने मिले फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो। डायरिया प्रभावित क्षेत्र से लिए गए पानी के सभी नमूने फेल आए है। उक्त जानकारी ज्वाइंट डायरेक्टर संचारी रोग उत्तर प्रदेश डॉ. पंकज सक्सेना ने बृहस्पतिवार को मुबारकपुर कस्बा के दौरे के दौरान दिया। बृहस्पतिवार को दिन में वे मुबारकपुर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही नपा व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने नपा के जलकल विभाग से लोगों ने पानी के क्लोरिनेशन, नाले-नालियों की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, ओवरहेड टैंक आदि के बारे में भी पूछताछ की। मिनी ट्यूबवेल की स्थिति आदि भी उन्होंने नपा के लोगों से जानकारी ली। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के लोगों से उन्होंने प्रभावितों के इलाज के बाबत जानकारी लिया। नपा प्रशासन को साफ-सफाई व पेयजलापूर्ति व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार का निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि पाइप लाइन में जहां कहीं भी लिकेज हो उसे त्वरित गति से दुरुस्त कराएं ताकि पाइप लाइन से दूषित पानी की सप्लाई न होने पाए। उन्होंने क्लोरिनेशन के कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरते जाने और क्लोरिनेशन का रिकार्ड सुरक्षित रखे जाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान जलकल एई सुरेंद्र , जेई महावीर भारती, रविंद्र सिंह आदि रहे।
जागा पालिका प्रशासन, लगाई टीम
अमिलो। डायरिया के प्रकोप से पांच लोगों की मौत व चार सौ से अधिक लोगों के डायरिया की चपेट में आने के बाद नपा प्रशासन भी जाग गया है। ईओ प्रतिभा सिंह बताया कि सभी वार्डो में दवाओं के छिड़काव के साथ ह साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराया जा रहा है। इसके साथ ही पेयजल पाइप लाइन को ठीक कराने का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर में कुल 25 वार्ड है और सभी वार्डो में कर्मियों को एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। डायरिया प्रभावित मुहल्लों में कुल 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें