फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिला अस्पताल नॉन कोविड, पहले की तरह सारे इलाज होंगे यहीं

विज्ञापन
कोविड-19 के दृष्टिगत जनपदों में स्थापित स्पेशलिटी क्वरेंटाइन सेन्टर की स्थिति आदि पर बैठक को संबो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़ । मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में कोविड-19 के तहत स्थापित स्पेशिएलिटी क्वारंटीन सेंटरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी के लिए अधिकारियों के संग बैठक की। उन्होंने तीनों जनपद के लिए मंडलीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया और रोजाना की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों के जिला अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को छोड़कर पूर्व की भांति अन्य सारे इलाज जारी है। फ्लू के मरीजों के लिए अस्पताल में ही अलग ओपीडी संचालित है, जहां फ्लू पीड़ित मरीज आसानी से अपनी जांच व इलाज करा सकते हैं। सभी जिला अस्पताल नॉन कोविड हैं और वहां कोई कोरोना पॉजिटिव या संदिग्ध मरीज नहीं रखा जाएगा। ऐसे मरीजों को तत्काल प्रभाव से स्पेशिएलिटी क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने सभी सीएमएस को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोरोना वायरस के अतिरिक्त अन्य बीमारी से ग्रसित कोई ऐसा सीरियस मरीज आता है और उसकी सैंपलिंग नहीं हुई है तो उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका सैंपल लिया जाए और जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बगैर उसका इलाज तत्काल शुरू किया जाए। यदि बाद में उस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तब उस मरीज को राजकीय मेडिकल कालेज में शिफ्ट कर दिया जाए। समीक्षा में पाया कि जनपद आजमगढ़ के जिला चिकित्सालय में कोरोना संदिग्ध के रूप में सात ऐसे मरीज भर्ती हैं, जिन्हें कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं है। लगभग यही स्थिति मऊ एवं बलिया में भी है। मंडलायुक्त ने तत्काल उन मरीजों को स्पेशिएलिटी क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट कर अवगत कराने का निर्देश दिया। तीनों सीएमओ से क्वारंटीन किए गए संदिग्धों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं आदि का पूर्ण विवरण तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। क्वारंटीन सेंटर्स में केवल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को ही रखा जाए, उनकी सैंपलिंग भी तत्काल कराई जाए और रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्यवाही की जाए। राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में कोविड-19 के कुल 64 मरीज भर्ती हैं, इसमें आजमगढ़ के 60, मऊ के एक और बलिया के तीन मरीज हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में एल-1 अस्पताल जो शुक्रवार से सक्रिय हो रहे हैं उसमें आजमगढ़ के अधिकांश मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण उपस्थित नहीं हुए जिस पर मंडलायुक्त ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। इस मौके पर अपर निदेशक, स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, सीएमओ डा. एके मिश्र, सीएमओ मऊ डा. एससी सिंह, सीएमओ बलिया पीके मिश्र, राजकीय मेडिकल कालेज के डा. राजेश कुमार, डा. दीपक पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें