वक्फ बिल के राज्यसभा में पारित होने और जुमे की नमाज को लेकर जिले में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। जिले में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई। शुक्रवार को डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी हेमराज मीना सहित अन्य पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेते नजर आए।
गुरुवार की रात राज्यसभा में वक्फ बिल पर हुई बहस के बाद इसे मंजूरी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी थी।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी हेमराज मीना ने स्वयं शहर में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी गौरव शर्मा भी दलबल के साथ गश्त करते दिखे।