फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से असलहे के बल पर लूट, मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Tue, 19 Dec 2023 05:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

रणधीर पुत्र बेचन गाजीपुर जनपद के थाना जंगीपुर के रामपुर जीवन गांव का निवासी है। वह भारत फाइनेंस कंपनी के लिए काम करता है और समूह के लोगों को कर्ज देकर उनसे वसूली भी करता है।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के समैसा गांव के पास सोमवार शाम लगभग सात बजे फाइनेंस कंपनी के एजेंट से एक लाख पांच हजार रुपए की लूट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

रणधीर पुत्र बेचन गाजीपुर जनपद के थाना जंगीपुर के रामपुर जीवन गांव का निवासी है। वह भारत फाइनेंस कंपनी के लिए काम करता है और समूह के लोगों को कर्ज देकर उनसे वसूली भी करता है। इसी क्रम में सोमवार की शाम लगभग सात बजे वसूली करके फूलपुर लौट रहा था। जैसे ही समैसा गांव के पास पहुंचा बदमाशों ने उसकी बाइक के सामने बांस को फेंक दिया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उसके बैग में रखा एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। शोर बचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वह भागकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अहरौला सुनील दुबे ने बताया कि फाइनेंसर रणधीर की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें