फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टक्कर के बाद कार में फंसी बाइक 50 मीटर तक घसीटाई, व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर रविवार रात को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कार को थाने आई और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडियार गांव निवासी तामीलुद्दीन (52) रविवार रात 10.30 बजे बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। पश्चिमपट्टी गांव के पास सर्विस रोड पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक कार के इंजन में फंस गई और लगभग पचास मीटर तक घिसटती चली गई।
राहगीरों की सूचना पर अहरौला पुलिस पहुंची और घायल को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी फूलपुर भेजा, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक तामीलुद्दीन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और तीन पुत्रों के पिता थे। वे खेती के साथ-साथ कोयले का व्यापार भी करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें