आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पाधिकारियों का मंगलवार को एल्डर कमेटी के हवलदार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामप्यारे सिंह एडवोकेट ने अधिवक्ताओं को अपना पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम का प्रारंभ अधिवक्ताओं ने अपने मुख्य अतिथि बार कौंसिल और उच्च न्यायालय प्रयागराज के अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के गौरवशाली इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि अधिवक्ता न्याय की वह धुरी है जब वह मजबूत रहेगा तभी न्याय प्रणाली भी मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की ताकत थी कि कोरोना काल में संकट के बावजूद भी पूरे प्रदेश में हाई कोर्ट और निचली अदालते आवश्यक मामलों के लिए खोली गई। लेकिन इसका लाभ बहुत मिल नहीं सका। इस स्थिति में पुलिस की निरंकुश होने की घटना घटी, जो ठीक नहीं थी, ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। अन्य वक्ताओं में सेट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह, दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिव गोविंद यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। शपथ ग्रहण करने वाले पाधिकारियों में अध्यक्ष राम प्यारे सिंह, मंत्री देवनरायन शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मारुत कुमार पांडेय, नसीरुद्दीन खां, सहमंत्री रवि प्रताप सिंह,अजय कुमार राय, देवेंद्र कुमार अस्थाना, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार राय, आडिटर राकेश कुमार दुबे, वरिष्ठ कार्यकारिणी के कैलाशपति लाल, सत्यानंद राय, जितेंद्रनाथ पाठक, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, कनिष्ठ कार्यकारिणी के अमित कुमार श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद पांडेय, संजीव कुमार राय, आशुतोष कुमार सिंह, राजीव कुमार राय, कलीमुर्रहमान शामिल रहे।