फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में मंगलवार को एसडीएम सगड़ी के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्र एसडीएम का स्थानांतरण होने तक उनकी कोर्ट का बहिष्कार करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसडीएम सगड़ी का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम लोग एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करते रहेंगे और हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।एसडीएम सगड़ी का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। कोर्ट में ही अधिवक्ता महेंद्र पासवान को पुलिस द्वारा बाहर कर अपमानित किया गया था, जो बार और बेंच की मर्यादा के विपरीत है। किसी भी शिकायत को एसडीएम सुनने के बजाए अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सगड़ी तहसील के अधिवक्ता डेढ़ माह से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर संतोष कुमार राय, संजय राय, वेद प्रकाश शुक्ला, सच्चिदानंद राय, आशीष कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, महेंद्र पासवान, हरेंद्र सिंह, सुखदेव दुबे, सहाबुद्दीन खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें