फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सिमी के सदस्य का पासपोर्ट बनाने पर एलआईयू आरक्षी पर कार्रवाई, एक साल तक मिलेगा न्यूनतम वेतन

Mon, 29 Nov 2021 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ एसपी ने कार्रवाई करते हुए कहा कि एसपी एलआईयू आरक्षी को एक साल तक न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। सिमी सदस्य ने तथ्य छिपाकर एलआईयू से पासपोर्ट का नवीनीकरण कराया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सिमी के सक्रिय सदस्य के तथ्य छिपाकर पासपोर्ट का नवीनीकरण करवाने के मामले में एलआईयू विभाग के मुख्य आरक्षी को दोषी पाते हुए एसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई की है। इसके तहत एक साल तक उसे न्यूनतम वेतन ही मिलेगा।

विज्ञापन


एसपी ने वताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मो. फैज प्रतिबंधित संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ निजामाबाद थाने में साल 2001 में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

एसपी ने बताया कि एलआईयू के मुख्य आरक्षी संपूर्णानंद मुसहर को साल 2018 में निजामाबाद हलके का चार्ज दिया गया था। इसी अवधि में मो. फैज ने अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराया था। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों की तरफ से मो. फैज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका परिणाम रहा कि 27 जनवरी 2019 को मो. फैज खाड़ी देश शारजाह जाते समय वाराणसी हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी ने बताया कि जांच में मुख्य आरक्षी पर दोष सिद्ध होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब उसे एक साल तक न्यूनतम वेतन ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें