फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान गिरा, बाल-बाल बचे मजदूर और लोग

Sun, 28 Nov 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मेंहनगर कस्बा के वार्ड तीन संत कबीर नगर में यह हादसा सामने आया है। लोगों ने बताया कि सतर्कता के चलते हादसे में मजदूर और लोग बच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बा के वार्ड संख्या तीन संत कबीर नगर में बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। इसी दौरान बगल में स्थित दो मंजिला मकान ढह गया। सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन मकान ढहने से मकान स्वामी का काफी नुकसान हो गया है। 

विज्ञापन


मेंहनगर पल्हना मार्ग पर अहियाई गांव निवासी प्रभात दुबे पुत्र स्व. विरेंद्र दो मंजिला मकान बना कर उसमें भवन निर्माण सामग्री की दुकान खोल रखी है। इस मकान के पीछे खाली पड़ी जमीन को कुछ माह पूर्व सुरेंद्र सिंह निवासी करौती ने बैनामा कराया था। जिस पर दो दिनों से बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था।

शनिवार की सुबह अचानक बेसमेंट की खुदाई के चलते प्रभात दुबे का दो मंजिला मकान टेड़ा होने लगा। जिस पर तहसील व पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। तहसीलदार मेंहनगर तत्काल मौके पर पहुंच गए और टेड़ा हो रहे प्रभात के मकान में मौजूद लोगों के साथ ही अगल-बगल के मकानों में रहने वालों को भी समय रहते बाहर निकलवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मकान भरभरा कर गिर गया। सतर्कता के इस घटना में कोई हताहत को नहीं हुआ लेकिन प्रभात दुबे का काफी नुकसान हो गया है। नुकसान की भरपाई को लेकर सुरेंद्र सिंह व प्रभात दुबे में देर शाम तक वार्ता चलती रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें