फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पुरुष नसबंदी के लक्ष्य को हासिल कर सका स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कई योजना संचालित है, इसमें महिला और पुरुष नसंबदी भी शामिल है। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते 15 वर्षो में स्वास्थ्य विभाग पहली बार नसबंदी के लक्ष्य को भेद सका है। जबकि अभी तीन माह का समय शेष है, अधिकारियों की मानें तो महिला नसबंदी में आगे रहने वाला जिला अब पीछे हो गया है। इसके लिए अधिकारी परिवार कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के लिए शासन स्तर से पुरुष नसंबदी में वर्ष 2020-21 के लिए 20 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन 15 दिसंबर तक 23 पुरुषों की नसबंदी कर लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसक्रम में महिला नसबंदी के लिए 7560 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 30 नवंबर तक केवल 1865 महिलाओं की नसबंदी की गई। मार्च तक इस लक्ष्य को पूरा करना आसान नहीं है, डिप्टी सीएमओ डा. संजय ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार के साधन और योजना संचालित हैं, इनको अपनाकर महिलाएं नसबंदी नहीं कराती। इसके चलते महिला नसबंदी का लक्ष्य पूरा नहीं होता। जनपद में पुरुष नसंबदी का बात करें तो पिछले वर्षों में यह काफी कम थी। किसी वर्ष पांच तो किसी वर्ष छह नसबंदी ही होती थी, लेकिन इस बार समय से पहले लक्ष्य को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें