फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगा दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार को मारपीट हो गई। पीड़ित युवक ने वोट ना देने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं विपक्षियों ने इस आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन

थाना जहानागंज क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रोहित मौर्य पुत्र रामप्यारे मौर्य ने तहरीर में बताया कि वह बड़हलगंज बाजार गया था कि शंकर भगवान मंदिर के पास गांव के ही कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे। शाम को लगभग 7 बजे एक युवक ने फोन कर बुलाया और मुझको आते देख सभी लोग छिप गए। बाद में दो लोगों ने पूछा कि वोट किसे दिया। जब बताया कि भाजपा को वोट दिया तो वे नाराज होकर गालियां देते हुए पीटने लगे। उसी में से एक ने कट्टा सटा दिया और बोला कि कहीं गए शिकायत करने तो जान से मार देंगे। मैंने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन कुछ नहीं हो पाया। थाने पर लिखित तहरीर देकर इस की गुहार लगाई। लेकिन अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें