पूछताछ और विवेचना में सामने आया था कि अजीत हत्याकांड की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। इस साजिश में कुख्यात उधम सिंह भी शामिल था। उधम सिंह भी आजमगढ़ जेल में ही निरुद्ध है। बंधन सिंहपुत्र मानिकराज तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा का रहने वाला है।
ये है मामला
लखनऊ में 6 जनवरी की को रात मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य सूत्रधार कुंटू सिंह व अखंड सिंह से कुछ दिन पहले दो दिन तक पूछताछ के बाद दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शूटर राजेश तोमर, अंकुर और मददगार बंधन का गैरजमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इन तीनों का वारंट मिल जाएगा। पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी।