आरोप है कि विवाद के दौरान सुरंजन ने श्रीराम को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलवा नहर पुलिया के पास से आरोपी सुरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।