फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवतियों की पहचान छिपाकर दिल्ली ले जाने का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार; आजमगढ़ में रेलवे स्टेशन से बरामद

Wed, 15 Apr 2026 10:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: जिले की सिधारी पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से दो युवतियों व तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। युवतियों को परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि युवकों से पूछताछ जारी है। मोबाइल में संदिग्ध वीडियो मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
आजमगढ़ का मामला। - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: सिधारी थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दो युवतियों के साथ तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई बजरंग दल की सूचना पर की गई। पूछताछ के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पकड़े गए युवकों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक कथित रूप से अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर युवतियों को झांसे में लेकर दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच बजरंग दल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर युवकों को रोक लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिधारी थानाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया और दो युवतियों व तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस जांच के दौरान युवकों के मोबाइल फोन की तलाशी ली गई, जिसमें कुछ संदिग्ध वीडियो मिले हैं। इन वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक और युवतियां अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पूछताछ के बाद दोनों युवतियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, तीनों युवकों को हिरासत में रखकर उनसे गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवतियां बालिग प्रतीत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवतियां बालिग प्रतीत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें