फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो माह से गिरा है बबूल का पेड़, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास नहर के किनारे मार्ग पर दो महीने से बबूल का विशाल पेड़ गिरा हुआ है। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के अकबरपुर गांव के पास शारदा सहाय खंड 32 से निकली माइनर के किनारे दो माह पूर्व तेज हवा और बारिश के चलते बबूल का विशाल पेड़ गिर गया। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन इसको काटकर हटाया नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसको जल्द काट के हटाया नहीं गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। गांव के अखिलेश कुमार यादव, प्रदीप, बबलू, सुरेंद्र, प्रदीप, जगदीश आदि लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पेड़ को काटकर हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें