फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के अभिषेक और वाराणसी की अमृता प्रथम

Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थाने के सामने स्थित दुर्गा जी शंकर जी महाविद्यालय परिसर में रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अमेठी और वाराणसी के धावकों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के समापन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



श्रीदुर्गा जी शंकर जी महाविद्यालय में आयोजित मैराथन दौड़ दो वर्गों में संपन्न हुई। पुरुषों की दौड़ 12 किमी और महिलाओं की दौड़ छह किमी रखी गई थी। प्रतियोगिता में अमेठी, वाराणसी, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ सहित आजमगढ़ के धावकों ने भाग लिया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामबदन यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में प्रतिभा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेलों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के क्रम में पुरुषों की दौड़ में अमेठी के अभिषेक पाल प्रथम, वाराणसी के संतोष यादव दूसरे और बलिया के अनिल यादव तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में वाराणसी की अमृता पटेल प्रथम, अमेठी की पूजा पाल को दूसरा और आजमगढ़ की सिंधू यादव को तीसरा स्थान मिला।


अंत में रामबदन यादव ने पुरुषों की दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले अभिषेक को बाइक और महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली अमृता पटेल को स्कूटी की चाभी प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार अन्य धावकों को टैबलेट और साइकिल दी गई। इस मौके पर वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें