निजामाबाद थाना के चकबारी के पास तमसा नदी पर बांस से बने पुल पर अनियंत्रित बाइक लेकर पलटा युवक। पु?
- फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के चकबारी गांव के पास सोमवार की रात तमसा नदी पर बांस और लकड़ी से बने पुल को पार करते समय बाइक अनियंत्रित होने से युवक नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के पलिया चतुरपुर गांव निवासी अशोक यादव की निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकबारी गांव में ससुराल है। सोमवार की रात वह अपनी ससुराल जा रहा था। चकबारी गांव के समीप स्थित लकड़ी के पुल को वह बाइक से पार कर रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरा। सुबह गांव वालों ने लकड़ी के पुल पर बाइक देखा तो अंदाजा लग गया कि कोई व्यक्ति नदी में गिरा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला था। परिवार वालों के कहने के अनुसार अशोक शराब पीता था। सोमवार की रात भी वह अपनी ससुराल जा रहा था। अशोक के पास दो लड़कियां हैं।