फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा-काम मैंने किया, देखभाल कोई और करेगा... कूदने जा रहा हूं

विज्ञापन
हथनौरा गांव में पानी की टंकी परचढ़ा युवक । संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा गांव में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे अफरातफरी मच गई। हथनौरा गांव का कमलेश ( 40) ने गांव में निर्मित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़कर कहा, काम मैंने किया अब देखभाल कोई और करेगा।
विज्ञापन

इससे तनाव में हूं इसलिए टंकी से कूद जाऊंगा। इसकी जानकारी होती पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। तीन घंटे बाद मान-मनौव्वल और आश्वासन पर युवक पानी की टंकी से नीचे उतरा।
कमलेश का कहना था कि मैं इस टंकी के निर्माण की शुरुआत से अब तक इसमें काम कर रहा हूं। अब जब टंकी बन गई तो प्रधान मेरे स्थान पर दूसरे व्यक्ति को टंकी की देखभाल के लिए रख रहा है।
विज्ञापन

इससे मैं तनाव पूर्ण स्थिति में हूं। युवक टंकी पर चढ़कर वहां से कूदकर आत्म हत्या करने की धमकी दे रहा था। कई बार उसने नीचे छलांग लगाने की धमकी देकर इलाके में सनसनी फैला दी।
यह घटनाक्रम करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चला। इससे पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग सांसें थामे मौके पर डटे रहे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस सब इंस्पेक्टर गंगा राम बिंद के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा और प्रधान ने उसे लिख कर दिया कि इसमें तुम्हें ही कार्य करने के लिए रखा जाएगा।
तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गंगाराम बिंद ने कहा कि सूचना मिलते मौके पर मेरे साथ पुलिस टीम पहुंच गई थी। इसके बाद प्रधान और युवक के बीच कार्य देने का समझौता कराया गया है।
विज्ञापन

युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस प्रकरण पर प्रधान गुंजन का कहना है कि युवक को लिखित दे दिया गया है कि उसे ही देखभाल के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें