फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छठ पूजा पर तालाब में नहाते समय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। छठ पूजा पर मंगलवार सुबह 13 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा जहानागंज थाना क्षेत्र के भदया गांव स्थित सैयद बाबा तालाब पर हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मनीष यादव निवासी तरछा मंगलवार सुबह छठ पूजा के मौके पर तालाब पर पहुंचा था। व्रती महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद घर लौटने की तैयारी कर रही थीं, तभी मनीष नहाने के लिए तालाब में उतर गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान ही मनीष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन

घाट के किनारे बैठे लोगों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी चक्रपानपुर अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने को परिजनों से वार्ता की। लेकिन, परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। इस पर चौकी इंचार्ज ने पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के बड़े भाई आनंद यादव ने मगही नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक मनीष दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। मनीष के पिता लालजीत यादव दिल्ली में पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें