बरदह। थाना पुलिस को बीएसएफ ने एक व्यक्ति को पंजाब बाॅर्डर पर पकड़ने की सूचना दी है। उक्त व्यक्ति को भैंसकुर गांव का निवासी बताकर उसके बारे में जानकारी मांगी गई। इस जानकारी के बाद बरदह थाना पुलिस उक्त युवक के घर जाकर जानकारी हासिल की और पुष्टि किया कि बार्डर पर पकड़ा गया युवक भैंसकुर गांव का निवासी है। बताते चलें कि भैंसकुर गांव निवासी कबिलास पुत्र पंचम राम 40 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर है। वह पिछले ढा़ई वर्ष से घर से लापता है। बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर हिरासत में लेने के बाद बीएसएफ ने बरदह पुलिस से उसके संबंध में जानकारी मांगी। इस पर बरदह थाना पुलिस मंगलवार को उसके घर पहुंची और जांच की।
चौकी इंचार्ज ठेकमा राजेंद्र पटेल और बाकी सिपाही घर पर आए पंचम राम से पूछताछ किया। उसके पिता पंचम ने बताया कि मेरा बेटा काबिलास बाद में मानसिक स्थिति खराब होने से घर से कहीं चला गया। मेरे पास कागज भी हैं। वाराणसी में मेरे बच्चे का इलाज चल रहा था। बरदह थाना की पुलिस आई और कागजात लेकर गई। पुलिस ने बताया कि वह पंजाब के बख्तियारपुर शहर में पाया गया है।