फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाई को राखी बांधने आई बहन को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में रविवार को मायके में भाई को राखी बांधने आई बहन को सांप ने डंसा लिया। परिजन उसे झाड़फूंक कराने लगे। समय अधिक होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवलपुर निवासी बृजपाल राजभर की पत्नी सुमन राजभर (35) का मायका मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में है। वह रक्षाबंधन पर अपने इकलौते भाई पवन राजभर को राखी बांधने आई थी। घटना के दिन रविवार को गुड़ का रस बनाने के लिए घर के अंदर रखा गुड़ निकालने गई। इस दौरान सांप उसके पैर से दब गया और डंस लिया।
समय रहते उपचार न मिलने से महिला की मौत हो गई। मृतका एक पुत्री व एक पुत्र की मां थी। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि सांप के डंसपक से महिला की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकमिया गांव में सर्पदंश से किशोरी की मौत

सरायमीर। थाना क्षेत्र के चकमिया गांव में रविवार को सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी उपला निकाल रही थी। तभी अचानक पैर में सांप ने डंस लिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के चकमिया गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति की 16 वर्षीय बेटी उजाला रविवार की दोपहर करीब एक बजे उपला निकाल रही थी। वह जैसे ही उपला उठाई तभी पैर में सांप ने डंस लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सांप को खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें