हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : संवाद
अतरौलिया। 100 बेड वाले अस्पताल के पास बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार गलत साइड चल रही स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गई। इसमें दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्कॉर्पियो फैजाबाद की ओर से आजमगढ़ की दिशा में जा रही थी। जैसे ही वाहन अस्पताल के पास पहुंची कि चालक ने गाड़ी मोड़ दी और पुनः उसी दिशा में चलने लगा।
इसी दौरान बाइक सवार इसकी चपेट में आ गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे ब्लॉक के पास स्थित गड्ढे में जा गिरी, सड़क किनारे बनी दुकानों से टकरा गई। इससे वहां संचालित दुकानदारों को भारी क्षति पहुंची। एसओ देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि हादसे में घायल बसई, जहांगीरगंज योगेंद्र यादव और खालिसपुर अतरौलिया निवासी चंद्रप्रकाश को स्थानीय लोगों और 112 पुलिस की मदद से तत्काल 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना में पीड़ित लोहरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रात 9:30 से 10 बजे के बीच उन्हें फोन से उनकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में दो प्रिंटर, सीपीयू, बैटरी, इन्वर्टर, चार कुर्सियां, दो बेंच, एक लैपटॉप और काउंटर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।