फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज धमाके के साथ दुकान में लगी आग

विज्ञापन
दुकान में आग लगने से जले समान।
विज्ञापन
बरदह। मार्टीनगंज बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस आगलगी से दुकानदार सुनील जायसवाल जल गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज भेजा गया। उनकी स्थिति फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

विस्फोट के चलते बाजार में लंबा जाम लग गया, जिसे चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह व थाना अध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। बताया गया कि सुनील जायसवाल की दुकान में गैस सिलेंडर भरने के साथ-साथ बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री भी होती थी। विस्फोट के चलते दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल धमाका गैस सिलिंडर फटने का था कि किसी और चीज का इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें