फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिगनी दुल्हन देख भड़का दूल्हा

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के ज्यूरोपुर गांव में शनिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब जयमाल के दौरान दूल्हा अपने होने वाली पत्नी के हाथ से जयमाल छीन कर फेंक दिया। दुल्हा ठिगनी दुल्हन देख भड़क उठा और शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे के इस निर्णय से शादी का उमंग क्षीण पड़ गया। साथ ही घराती और बराती दोनों अवाक थे। दूल्हे के हठ को देखते हुए कन्या के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस दूल्हे के साथ उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने गई। रविवार को दिन में कन्या और वर पक्ष के बीच थाने में सुलह समझौता हुआ। वर पक्ष को हर्जाने के रूप में कन्या पक्ष को पांच लाख रूपया अदा करना पड़ा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव के मुताबिक अहरौला थाना क्षेत्र के ज्यूरोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्री की शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में तय किया था। शादी से पूर्व वर पक्ष के लोगों ने कन्या को देखा था। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम तय किया गया। निर्धारित तिथि पर शनिवार की रात बारात कन्या के दरवाजे पर पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल के समय दूल्हे द्वारा शादी से इंकार कर देने से हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं दूल्हे के इस निर्णय से कन्या और उसके परिवार में रोना धोना मच गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार पांच लाख रूपये के हर्जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें