फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बालक का जीप ने कुचला

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाने के सहाबुद्दीनपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित जीप ने बालक को कुचल दिया। घटना के बाद भाग रहे चालक को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, साथ ही चक्काजाम कर दिया। इससे आजमगढ़-बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। जाम ससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम सगड़ी के मौके पर पहुंच आश्वासन देने पर लोग जाम से हटे।
विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद में रहकर नौकरी करने वाले बिलरियागंज थाने के सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी सुरेश जायसवाल का पुत्र रुद्र गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब शौच के लिए घर से निकला। सड़क की दूसरी पटरी से पुन: घर वापस लौट रहा था। इसी बीच जिलामुख्यालय की तरफ से आ रही सवारी जीप की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी बिलरियागंज पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने दौड़ाकर जीप चालक को दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद बंधक बना लिया। साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसओ बिलरियागंज भागकर मौके पर पहुंचे, जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसडीएम सगड़ी व सीओ सगड़ी के साथ महराजगंज, रौनापार आदि थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। एसडीएम ने तत्काल दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने। सुबह साढ़े नौ बजे से लगा जाम साढ़े बारह बजे समाप्त हुआ। रुद्र चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई विपिन (7), बहन खुशी (5) व सबसे छोटी बहन नीशू आठ माह की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। आरोपी चालक रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें