फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक भुनाने आए युवक दबोचे गए

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां(आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दो युवक मंगलवार को 2 लाख 10 हजार चार सौ इक्कीस रुपये का चेक लेकर स्टेट बैंक में भुनाने पहुंचे। बैंककर्मी ने शक होने पर जांच की तो चेक फर्जी निकला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दूरवासा गांव निवासी विकास सिंह और इसी क्षेत्र के धरमदास गांव निवासी पंकज कुमार राय फूलपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया पहुंचे। इसी बैंक में पंकज कुमार राय का खाता है। विकास और पंकज ने 2 लाख 10 हजार चार सौ इक्कीस रुपये का चेक काउंटर पर दिया और तुरंत भुगतान करने का निवेदन किया। क्लर्क ने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा तो विकास सिंह ने जल्दी रुपये जरूरत बताई। इस पर क्लर्क को शक हुआ और उसने चेक पर अंकित टेलीफोन नंबर पर पूछताछ की। चेक फिल्म इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड मेरठ का था। वहां से पता चला कि ऐसा कोई चेक जारी ही नहीं किया गया हैै। बैंक कर्मियों ने चेक पर पानी लगाकर भी जांच की। इसके बाद बैंक कर्मियों ने फूलपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो विकास सिंह ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के पाखी गांव निवासी उसके बुआ के लड़के ने यह चेक दिया है। वह उससे उधार रुपये मांगने गया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें