फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 98 डॉक्टरों ने आरोग्य मेले में जांचा 3171 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आम जनमानस को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर रविवार की तरह इस रविवार को भी जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 3171 मरीजों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया और इलाज कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए 98 डॉक्टर और 342 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। पंजीकृत मरीजों में 1368 पुरुष, 1381 महिलाएं और 422 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

मरीजों को आवश्यक जांच, परामर्श और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस बार मेले में मौसमी बीमारियों विशेषकर सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें