आजमगढ़। जनपद के समस्त राजकीय, प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूलों, सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के रुप में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों से प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई।
राजकीय बालिका विद्यालय आजमगढ़ में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के रुप में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनवर जहां की अध्यक्षता में मनाई गई। अपरान्ह दो बजे से विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें निस्वां गल्र्स इंटर कालेज और राजकीय बालिका की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रात: आठ बजे डीएवी इंटर कालेज और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके अलावा प्राइमरी विद्यालय इटौरा, शंकर इंटर कालेज डीहा, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय देवखर में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इसी प्रकार विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने शपथ ग्रहण भी कराया। इस मौके पर परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, अर्थ एवं संख्या अधिकारी अर्चना सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र सहित कई कई विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में नेहरु युवा केंद्र के कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बेटी-बेटा सर्व शिक्षा सेवा समिति राहुल नगर मडय़ा के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय में जाफरपुर पल्हनी में बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर सरदार पटेल की जयंती मनाई। अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में सरदार पटेल की 142 जयंती पर प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने प्रकाश डाला। राजकीय पालिटेक्रिक के सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्टीय एकता और अखंडता दिवस के रुप में प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।