जायद सीजन में जिले के किसान सब्जी और फूलों की खेती करेंगे। उद्यान विभाग साढ़े पांच हेक्टेयर में मिर्च, धनिया, गुलाब व गेंदा के रोपण कराएगा। मिर्च व धनिया पर कुल लागत का 90 प्रतिशत तथा गेंदा और गुलाब पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत गेंदा पांच हेक्टेयर, शिमला मिर्च 15 हेक्टेयर, टमाटर 30 हेक्टेयर, पत्तागोभी 15 हेक्टेयर, फूलगोभी 20 हेक्टेयर, कद्दूवर्गीय 10 हेक्टेयर, परवल 10 हेक्टेयर, मिर्च 30 हेक्टेयर, प्याज 25 हेक्टेयर, लहसुन 30 हेक्टेयर व धनिया की खेती 10 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। किसान खेती कर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। संवाद