फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन वीआईपी ग्रामों में पेयजल योजना को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के सांसद आदर्श गांव के साथ ही आधा दर्जन भर वीआईपी ग्रामों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना को स्वीकृति मिल गई है। जल निगम ने 14.92 करोड़ का डीपीआर बना कर शासन को भेज दिया है। धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। भाजपा सांसद नीलम सोनकर विकास खंड लालगंज के ग्राम पंचायत रामपुर बढ़ौना व मार्टीनगंज के सुरहन व राज्य सभा सासंद राजाराम ने महुआपार व जीयापुर गांव को गोद लिया हुआ है। इन ग्रामों प्रदेश सरकार की योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने के साथ ही उसी के माध्यम सेपेयजल की सप्लाई किए जाने की योजना है। इन चारों ग्रामों के अलावा विकास खंड ठेकमा के भीरा व फूलपुर के कुशलगांव भी शामिल है। जल निगम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया था। जिसे स्टेट लेबल टेक्निकील एजेंसी एसटीए ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। एसटीए से स्वीकृति मिलने के बाद जल निगम ने 14.92 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सांसद आदर्श व वीआईपी ग्रामों में पेयजल परियोजना को एसटीए ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत रामपुर बढौना के लिए 2.56 लाख, सुरहन के लिए 2.49 लाख, महुआपार के लिए 1.55 लाख, जीयापुर दक्षिणी के लिए 2.12 लाख, भीरा के लिए 2.35 लाख व कुशलगांव के लिए 1.26 लाख का डीपीआर शासन को भेजा गया है। धनराशि अवमुक्त होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसके सिंह यादव, एक्सईएन, जलनिगम, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें