फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा का मूल विभाग में प्रत्यावर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद पर कार्यरत महेंद्र यादव को मूल विभाग आयुर्वेदिक सेवायें में प्रत्यावर्तन का आदेश शासन ने जारी कर दिया है। यह कार्रवाई उनके महराजगंज जिले में तैनाती के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोप की पुष्टि के बाद जारी हुआ है। जिले में तैनाती के पूर्व महेंद्र प्रसाद महराजगंज जिले में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता व भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर इन्हें आजमगढ़ इसी पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था था। इसके साथ ही इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति की आख्या में इन पर लगे आरोप की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं हाईकोर्ट में चल रहे मामले में भी अंतरिम आदेश पारित हो गया। जिसके आधार पर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने सोमवार को आदेश जारी कर महेंद्र प्रसाद को मूल विभाग आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश में प्रत्यावर्तित करने का निर्देश जारी कर दिया। आदेश में यह भी कहा गया कि महेंद्र प्रसाद तत्काल अपने पटल के सभी कार्य बेसिक शिक्षाधिकार आजमगढ़ को हस्तगत करते हुए अपने मूल विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें