फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर लगे अंकुश, मौत हुई तो विभाग पर हत्या का मुकदमा: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर एसवीएस रंगाराव ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और अवैध शराब कारखानों पर लगातार छापेमारी करके प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उप आबकारी आयुक्त को आगाह किया कि यदि कहीं भी जहरीली अवैध शराब से मौत होती है तो विभाग को सीधा उसका जिम्मेदार मानते हुए संबंधितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नर रंगाराव ने सोमवार को अपने कार्यालय में भूमि अधिग्रहण, स्थानीय निकायों, डूडा, कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आजमगढ़ और मऊ के अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएच-233 और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए जिन अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे़ की धनराशि भुगतान की कार्यवाही अभी तक नहीं हो सका है, उसे पूरा कराया जाए। बताया गया कि हाईवे से संबंधित बाईपास के अंतर्गत जितने भी गांव आते हैं उनमें 98 प्रतिशत अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है। अवशेष भूमि अधिग्रहीत करने के लिए समाधान निकालने के निर्देश दिए गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के भुगतान के संबंध में मऊ से कुछ शिकायतें मिलने पर संबंधित उपजिलाधिकारी को शिकायतों को दूर करने को कहा गया।
निकायों की समीक्षा के दौरान करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। कहा कि किसी भी कीमत पर दूषित पेयजल की आपूर्ति नहीं हो। तीनों जनपद के अपर जिलाधिकारियों को प्रति सप्ताह वाटर टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। छुट्टा सुअरों के निरंकुश विचरण पर रोक लगाने को कहा। नगरीय क्षेत्रों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण अभी टेंडरिंग का कार्य पूरा नहीं होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। परियोजना अधिकारी डूडा को एक सप्ताह के अन्दर ई-टेंडरिंग का कार्य पूर्ण कराने कहा। बरसात से पहले ही नालों की सफाई कराने को कहा। इस दौरान अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी मऊ और बलिया डीपी पाल, मनोज सिंघल, मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ आलोक कुमार वर्मा, उप आबकारी आयुक्त एसपी चौधरी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एसके सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें