फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 कृतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Tue, 03 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर की ओर से अग्रसेन महिला पीजी कालेज में दो दिवसीय पेंटिग प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कैनवास पर बिखरे संतरंगी रंगों ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में 22 महिला कलाकारों की 70 कृतियों का प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने कहा कि जिले की महिला कलाकारों का यह प्रयास अद्भुत है। इस तरह के सृजन कार्य सकारात्मक सोच की देन है।

उधर प्रदर्शनी में लीना मिश्रा की मधुबनी पेंटिग में एकलव्य द्रोणाचार्य की कहानी, तो अंकिता सिन्हा की वार्ली पेंटिंग में उत्सव के दृश्य को प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन


अंकिता सिन्हा और ज्योति अग्रवाल की राधा-कृष्ण की पेंटिंगों में प्रयोग किए गए रंगों ने जीवंतता ला दी। नेहा मिश्रा ने चारकोल से बुलबुलों में जीवन के रंग को बहुत करीब से दर्शाया।

फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका लीना मिश्रा ने कहा कि अधिकांश पेंटिंग महिलाओं को जोड़कर बनाया गया था। इस मौके पर डा. कौशलेंद्र मिश्र,  डा. दिग्विजय सिंह राठौर, विनोद अग्रवाल, डा. शशि श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें