फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी दुर्गा का दर्शन कर सुख समृदि्ध की कामना

Tue, 03 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मालटारी बाजार में सोमवार को लगे मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने मां दुर्गा का दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं श्रीराम द्वारा रावण का वध करते ही मेला क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


मेले में आए ग्रामीणों ने चाट, फुलकी, जलेबी आदि का लुत्फ उठाया तो बच्चों ने  खिलौने खरीदे और झूलों का आनंद लिया।
 सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी बाजार में सोमवार को मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मेले में राम-लक्ष्मण व हनुमान की झांकी के दर्शन को लोगों का तांता लग  गया। इस दौरान राम और रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। श्रीराम द्वारा रावण  का वध करते ही जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मेला क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की तीन प्रतिमाओं सहित पंडालों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मालटारी बाजार में मॉ दुर्गा पूजा समिति पूर्वी बाजार के सदस्यों  द्वारा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया था। रोड के दोनों तरफ रोशनी की  व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


वहीं मां दुर्गा पूजा बाल संघर्ष समिति का पंडाल लोगों  के आकर्षण का केंद्र था। जबकि आदर्श मां दुर्गा पूजा समिति पश्चिमी बाजार  के पंडाल को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के बिजली के झालरों का प्रयोग  किया गया था।

 शाम को झालरों के जलते ही पंडाल बहुत ही सुंदर दिख रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था में कमेटी के सदस्य जयप्रकाश मौर्य, पप्पू यादव, रामपति यादव, डा. अशोक चौहान, अनिल प्रजापति, रवींद्र यादव, सोनू राय, मुकेश राय, बृजेश, राजेश आदि लगे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें