फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

663 विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं के छमाही और प्री बोर्ड का रिजल्ट किया अपलोड

Wed, 19 May 2021 10:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

माध्यमिक से संचालित अब तक 763 विद्यालयों में से 663 विद्यालयों ने ही अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक से हाईस्कूल की छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा पूर्णांक परिषद की वेबसाइड पर अपलोड करने का एक दिन का समय और बढ़ा दिया। पहले इस तिथि को 19 मई की गई थी अब इसे 20 मई तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


माध्यमिक से संचालित अब तक 763 विद्यालयों में से 663 विद्यालयों ने ही अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कर दिया है। जिले में माध्यमिक से कुल 763 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 22 राजकीय, 97 वित्तपोषित और 644 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से हाईस्कूल की छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा पूर्णांक परिषद की वेबसाइड पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में 663 विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं का छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा पूर्णांक परिषद की वेबसाइड पर अपलोड कर दिए हैं। बाकी के 100 विद्यालय देरशाम तक अपलोड करने में जुटे रहे। उम्मीद जताई जा रही कि हाईस्कूल के 104137 छात्रों को प्रमोट करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें