फोटो संख्या 09
विहिप ने तीमारदारों मेें वितरित किया भोजन का पैकेट
आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने बुधवार को सदर अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंदों में बुधवार को भोजन पैकेट वितरित किया।
जिलामंत्री गौरव रघुवंशी ने बताया कि कोविड-19 में सभी दुकानों के बंद होने से अस्पतालों में मरीजों के साथ तीमारदारों के सामने खाने-पीने का संकट है। इसी को ध्यान में रखते हुए विहिप ने बुधवार को जिला चिकित्सालय में अपने मरीज के साथ संघर्ष कर रहे तीमारदारों में भोजन का पैकेट वितरित किया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इस कार्य में सहयोग करने वालों में नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, नगर उपाध्यक्ष चंदन सिंह, नगर समरसता प्रमुख राजेश गोंड, नगर संयोजक हिमांशु राज, नगर सह मंत्री सूरज निषाद, विशाल गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि शामिल रहे।