फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितरों के तर्पण के लिए घाट परलगा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पितृ विसर्जन के अवसर पर मंगलवार को अधिकांश लोगों का पूरा दिन श्राद्ध और पिंड के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होने वाले कर्मकांड में बीत गया। इस दौरान लोग पिंडदान कर ब्राह्मणों को भोजन आदि कराए। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नदी के साथ तालाब के तट पर पिंडदान और श्राद्ध के साथ कर्मकांड का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन पर मंगलवार को नगर क्षेत्र के गौरीशंकर घाट, राजघाट, भोला घाट, सिधारी घाट पर श्राद्ध का कार्य चला। इस दौरान उपस्थित लोग अपने पूर्वजों को पिंडदान कर अन्य कर्मकांडों को पूरा किए। ऐसे में नदी के साथ पोखरे और तालाब के किनारे कार्मकांड करने वालों का हुजूम उमड़ रहा। लोगों ने विधि-विधान से पितरों की पूजा और अर्चना किया। अंत में पूर्वजों को पिंडदान कर ब्राह्मणों को यथा संभव दान आदि भी किया। मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में हजाम आदि से परहेज करने वाले लोगों में से कुछ ने दाढ़ी आदि बनवाया तो अधिकांश ने सिर मुंडवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें