फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के बाद भी परेशान कर रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। डीजे संचालकों की बैठक गुरुवार को मुबारकपुर के गुजरपार गांव में हुई। जिसमें वैवाहिक समारोह के लिए अनुमति लेने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान किये जाने पर आक्रोश जताया गया। बैठक में इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति भी तय की गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर डीजे के संचालन को लेकर सरकार सख्त हो गई है। जिसके चलते डीजे का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित है। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए डीजे संचालकों को तहसील स्तर पर अनुमति प्रदान की जा रही है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसी समस्या को लेकर सदर और सगड़ी तहसील क्षेत्र के डीजे संचालकों ने गुरुवार को मुबारकपुर के गुजरपार गांव में बैठक की। बैठक में डीजे संचालक देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम एसडीएम कोर्ट से अनुमति के बाद ही डीजे का संचालन वैवाहिक कार्यक्रमों में कर रहे है, इसके बाद भी पुलिस उनका उत्पीडन कर रही है। यूपी 100 टीम और थाने की पुलिस पैसे की मांग कर रही है और न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर दी जा रही है। श्याम जनम ने कहा कि कोर्ट ने डीजे के प्रयोग पर रोक नहीं लगाई है, बल्कि ध्वनि को निर्धारित किया है। शासन की मंशा के अनुरूप अनुमति के बाद भी पुलिस द्वारा परेशान किया जाना न्यायोचित नहीं है। बैठक में इस मुद्दे पर संघर्ष की रणनीति तय की गई और जिलाधिकारी से मिल कर शिकायत करने की बात कही गई। बैठक में अंतिम सिंह, शैलेश पटेल, संतोष, ग्यासुद्दीन, रामजनम, पिंटू सोनकर, अनिल सुबेदार, अंगद विश्वकर्मा आदि डीजे संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें