फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या होने पर अधिकारियों से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनर्रीक्षण का कार्य छह सितंबर से प्रारंभ हो गया है। जिसके अंतर्गत 11 सितम्बर से तीन अक्तूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर वर्तमान निर्वाचक नामावली में परिवर्धित, संशोधित एवं विलोपित होने वाले नामों तथा नए मकानों/वर्तमान निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मकानों के निर्वाचकों केे नामों की जांच और परिवर्धन का कार्य करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि जनपद के सभी अर्ह भारतीय नागरिक उक्त कार्यअवधि में ही अपना नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करा लें। उन्होंने कहा कि यदि 3 अक्तूबर तक कोई बीएलओ वार्ड में न पहुंचे या कोई शिकायत हो तो तत्काल जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन या अपने क्षेत्र के उप जिलाधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़, जीयनपुर, बिलरियागंज और महाराजगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को सगड़ी तहसील सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी बीएलओ को स्टेशनरी का बैग वितरित किया गया। उपजिलाधिकारी रवि रंजन ने बीएलओ और पर्यवेक्षक को निर्देश दिया कि समय से कार्य को पूरा करें। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी सहित शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें