फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग पकड़े जाने पर महिला ने लगाई फांसी

Wed, 13 Sep 2017 12:03 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक महिला को उसके प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महिला के प्रेमी को पकड़कर कमरे में बंद कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं उक्त महिला ने शर्म के कारण घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का विवाह 15 वर्ष पहले हुआ था। पति की मौत के बाद महिला ससुराल के मकान में बिस्कुट, टाफी आदि बेचकर अपना पालन पोषण करने लगी। इसी बीच उसका एक अन्य गांव निवासी से अवैध संबंध हो गया।

सोमवार की रात को नौ बजे गांव के लोगों ने प्रेमी को महिला के घर में जाते हुए देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और ट्यूबवेल में बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


प्रेमी के साथ पकड़े जाने और शर्मिंदगी के चलते प्रेमिका ने दुपट्टे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहंचे मायके वालों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार के हवाले कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें